जब पति ने पत्नी को किया प्रेमी के हवाले, कहा- अब खुश रहना!

DEMO PIC
कानपुर: जाओ कोमल! आज से तुम्हारा प्रेमी ही तुम्हारा पिया है। अब खुश रहना। दोनों मिलकर अपनी नई दुनिया बसा लो। तुम भी यही चाहती थी। मैं अब तुम्हें इस बंधन से मुक्त करता हूं। यह कहते हुए बर्रा आठ निवासी पंकज शर्मा ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी पिंटू सिंह से करा दी। गोल मेडिकल चौराहे के पास आशा ज्योति केंद्र में शुक्रवार को अनूठा नजारा पेश हुआ। पति पंकज के सामने ही अपने प्रेमी के साथ पत्नी फेरे ले रही थी। प्रेमी को पाकर पत्नी तो निहाल हो गई थी मगर पति की आंखों के सामने 2 मई 2021 की वह घटना याद आ रही थी जब इसी कोमल के साथ उसने सात फेरे लिए थे। आज उसी कोमल का हाथ हमेशा के लिए पिंटू सिंह को दे दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





