जब देश के गृह मंत्री अमित शाह बोले- हमारा दुश्मन एक...

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में चुनावों के सामाजिक समीकरणों को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 200 से ज्यादा प्रमुख जाट नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान शाह ने जाट नेताओं से भगवा पार्टी को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि दोनों मिलकर एक दुश्मन से लड़े थे। जाट समुदाय की प्रतीक पगड़ी पहने शाह ने जाट समुदाय से अपनी पार्टी के पुराने रिश्ते को स्पष्ट करते हुए कहा,'मुझसे पूछा जाता है कि हम तो सिर्फ 50 साल पुरानी पार्टी हैं तो फिर हम साथ मिलकर 650 वर्षों से कैसे लड़ रहे हैं। मैंने कहता हूं कि आप मुगलों से लड़े, हम भी उनसे लड़े। यह हमारा रिश्ता है!'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





