जब हाई कोर्ट ने बीजेपी विधायक को फटकारा, राज्यपाल का किया जिक्र

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष (Maharashtra Assembly Speaker) और उपाध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया को जनहित याचिका के द्वारा चुनौती दी गई थी. चुनौती देने वाले बीजेपी विधायक गिरीश महाजन को मुंबई उच्च न्यायालय (Bombay High Court) ने फटकार लगाई है. हाईकोर्ट ने गिरीश महाजन की याचिका ठुकरा दी है. साथ में जमा किए गए 10 लाख रुपए भी जब्त कर लेने का आदेश दिया है. जनक व्यास नाम के शख्स के साथ गिरीश महाजन ने जनहित याचिका दायर की थी. कोर्ट ने उनकी याचिका भी ठुकरा दी है और उनकी भी दो लाख रुपए की डिपॉजिट रकम जब्त कर ली गई है. याचिकाकर्ता गिरीश महाजन का कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव से संबंधित नियमों को बदल कर महाराष्ट्र की महा विकास आघाडी सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है. इस पर कोर्ट ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) जो 12 एमएलसी के नामांकन को लेकर लेट-लतीफी कर रहे हैं, वो लोकतंत्र का गला घोंटने का काम नहीं है क्या?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





