भारत

जब विधानसभा के बेहद नजदीक आया हेलीकॉप्टर, अचानक मचा हड़कंप

jantaserishta.com
12 Sept 2023 5:46 PM IST
जब विधानसभा के बेहद नजदीक आया हेलीकॉप्टर, अचानक मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा के पर अचानक एक हेलिकॉप्टर मंडराने लगा, इस मजंर को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में पता चला कि यह वायुसेना का MI-17 हेलीकॉपटर था जो कि मॉक ड्रील के उद्देश्य से विधानसभा के उपर लाया गया था।
आपको बता दें कि नो फ्लाइंग जोन में आए इस हेलीकाप्टर को देखने के लिए भीड़ लग गई। सड़क पर गाड़ियां थम गईं। इसी बीच विधानसभा की छत पर कुछ सेना के अफसर भी दिखाई दिए। बाद में सामने आया कि बुधवार को विधानसभा परिसर में आतंकी हमले से सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल होनी है। ये उसी की रिहर्सल का हिस्सा था।
ये हेलीकॉप्टर करीब 15 मिनट तक विधानसभा के करीब रहा। फिर बीजेपी कार्यालय की तरफ से उड़ान भरता हुआ निकल गया। दरअलस, बुधवार को NSG और यूपी पुलिस के साथ ही स्पेशल फोर्स विधानसभा और मुख्यमंत्री ऑफिस यानी लोगभवन पर अभ्यास करेगी। जिसके लिए NSG के उच्च अधिकारियों ने आज प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से मुलाकात की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story