भारत
दूल्हे के कांपे हाथ, तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, बाराती रह गए सन्न
jantaserishta.com
8 March 2025 11:17 AM IST

x
पुलिस पहुंची.
धौलपुर: राजस्थान के धौलपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी की सभी रस्में पूरी होने के बावजूद विदाई से ठीक पहले दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया. इस घटना से शादी का माहौल विवाद में बदल गया और पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ा.
धौलपुर शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी गिरीश कुमार की बेटी दीपिका की शादी करौली जिले के कल्याणी गांव के प्रदीप से तय हुई थी. गुरुवार को बारात धूमधाम से पहुंची, रातभर शादी की सभी रस्में पूरी हुईं. लेकिन जब शुक्रवार को विदाई का समय आया तो दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से मना कर दिया.
दुल्हन का कहना था कि फेरों के दौरान और मांग भरते समय दूल्हे के हाथ कांप रहे थे, जिससे उसे दूल्हे की सेहत को लेकर संदेह हुआ. उसने शादी को वहीं तोड़ने का फैसला लिया और विदाई से इनकार कर दिया.
दूल्हे प्रदीप ने बताया कि ठंड की वजह से उसके हाथ कांप रहे थे, न कि किसी बीमारी के कारण. साथ ही उसने कहा कि शादी से पहले लड़की वालों ने उसे कई बार देखा था, तब कोई आपत्ति नहीं जताई गई थी. लेकिन विदाई से ठीक पहले अचानक इनकार कर देना गलत है. दुल्हन के फैसले से वर पक्ष में हड़कंप मच गया. हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला. आखिरकार, बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा.
प्रदीप एक सरकारी स्कूल में संविदा शिक्षक के रूप में कार्यरत है, जबकि दीपिका बीए, बीएड कर चुकी है और हाल ही में रीट परीक्षा दी थी. दोनों पढ़े-लिखे होने के बावजूद आपसी सहमति नहीं बन पाई और शादी बिना दुल्हन के अधूरी रह गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





