जब दुल्हन को लेने एम्बुलेंस से पहुंचा दूल्हा, स्ट्रेचर पर ही लिए 7 फेरे, चर्चा में ये शादी

उदयपुर: राजस्थान के उदयपुर में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. जहां पर दूल्हा एम्बुलेंस से विवाह स्थल पर आया फिर स्ट्रेचर की मदद से उसे मंडप तक पहुंचाया गया. दूल्हे के इस जज्बे की हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है. उदयपुर शहर में सिंधी समाज ने 25वां सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया था. सिंधी समाज के प्रमुख हरीश राजानी ने बताया कि शादी समारोह में एक ऐसा दूल्हा पहुंचा. जिसका शादी से पांच दिन पहले एक हादसे में पैर फ्रैक्चर हो गया था. दूल्हा एंबुलेंस से विवाह स्थल पहुंचा और फ्रेक्चर पैर होने के बाद भी उसने सात फेरे लिए और सभी रस्में पूरी की.




jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





