जब शादी के दिन दूल्हे ने किया कॉल, फिर इस कारण मचा हड़कंप

बरेली: यूपी के बरेली में एक शादी समारोह की खुशियां धरी की धरी रह गईं। 29 मई को बारात आनी थी। यहां लड़की वाले बारात की तैयारी में लगे थे। खाना-पीना बनाया जा रहा था। मेहमान आने लगे थे। इसी बीच अचानक आए एक फोन ने लड़की वालों के घर चल रही शादी खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। फोन था लड़के वालों का। दूल्हे ने घर पर बारात लाने से इनकार कर दिया। बेटी की शादी टूटने के बाद महिला ने दूल्हे और उसके परिवार वालों पर दहेज एक्ट का मामला दर्ज करा दिया। महिला का आरोप है कि जिस लड़के से उसने अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था उसने उसकी बेटी को पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसके साथ रेप किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





