भारत

प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने चाकू से गोदकर मार डाला, गिरफ्तार

jantaserishta.com
19 Jun 2023 1:25 PM IST
प्रेमिका ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने चाकू से गोदकर मार डाला, गिरफ्तार
x
लोगों ने सड़क पर उसका शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी।
जमशेदपुर: जमशेदपुर में एक युवक ने प्रेमिका को आधी रात को घर के बाहर बुलाया और चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। प्रेमिका उसपर शादी के लिए दबाव बना रही थी, लेकिन युवक उससे शादी नहीं करना चाहता था। आरोपी दीपक राव को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात रविवार रात की है।
जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई में रहने वाली जिस महिला की हत्या हुई है, उसका नाम नागी लकड़ा है। सुबह जब क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर उसका शव देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीपक को गिरफ्तार कर लिया। नागी के परिजनों ने बताया कि दीपक ने ही उसकी हत्या की है। बताया गया कि नागी पूर्व में दीपक राव की दुकान में काम करती थी। इसी क्रम में दोनों के बीच नजदीकी बनी। जब इसकी जानकारी दीपक के परिजनों को हुई तो उन्होंने नागी को काम से निकाल दिया। इसके बाद नागी काम की तलाश में मुंबई चली गयी। बाद में दीपक ने उसे फोन कर जमशेदपुर वापस बुला लिया। नागी पहले से विवाहित थी पर उसका पति से अलगाव हो गया था। नागी दीपक पर शादी करने का दबाव बना रही थी पर दीपक उससे शादी नहीं करना चाहता था। दीपक के रवैये से नाराज नागी ने उससे कहा कि यदि वह उससे शादी नहीं करेगा तो वह केस कर देगी। इससे तंग आकर दीपक ने उसे रात दो बजे घर से बाहर बुलाया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story