भारत

जब युवती पूरे परिवार के साथ प्रेमी के घर आ धमकी, पढ़ें फिर क्या हुआ...?

jantaserishta.com
9 April 2024 12:26 PM IST
जब युवती पूरे परिवार के साथ प्रेमी के घर आ धमकी, पढ़ें फिर क्या हुआ...?
x

सांकेतिक तस्वीर

आस-पड़ोस के लोग भी पहुंच गए।
बिरनी: झारखंड में एक युवती पूरे परिवार के साथ अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। वहां जाकर वह शादी की जिद करने लगी। देखते ही देखते वहां हंगामा होने लगा। आस-पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने दोनों ही परिवार को समझाने का प्रयास किया। यह बिरनी के द्वारपहरी गांव में सोमवार का मामला है।
युवती शादी की जिद पर अड़ी रही और उधर प्रेमी के परिजनों ने शादी से साफ इनकार कर दिया। प्रेमिका का कहना है कि पिछले डेढ़ साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है और युवक ने शादी करने का भरोसा दिया था। इस दौरान दोनों की सहमति से कई बार शारीरिक सम्बन्ध भी बना।
युवती ने आगे बताया कि वह (प्रेमी) शादी के लिए राजी भी है लेकिन उनके परिजन इस शादी को नहीं होने देना चाहते हैं। प्रेमी उसके घर दूध लेने आता था। उसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी एवं दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे। बाहर दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। इसी दौरान होली के समय प्रेमी के परिजनों ने उसका रिश्ता देखना शुरू कर दिया। उन्होंने अपने परिजनों को बताया कि वह मुझसे शादी करना चाहता है लेकिन उनके परिजन इस बात के लिए राजी नहीं हुए। जिसके बाद उन्होंने आज यह कदम उठाया।
प्रेमिका ने बताया कि प्रेमी घर पर ही था। जब वह अपने परिजनों के साथ उसके घर पहुंची तो उसके घरवालों ने उसे फरार कर दिया। समय के साथ हंगामा बढ़ता गया। इसकी सूचना भरकट्टा ओपी को दी गई। सूचना पर भरकट्टा ओपी पुलिस दलबल के साथ पहुंची एवं प्रेमिका के साथ प्रेमी के बड़े भाई को ओपी ले आए। प्रेमिका के परिजन शादी के लिए अड़े हुए हैं। वहीं प्रेमी के परिजनों का कहना है कि लड़का कहां है उन्हें नहीं पता है। पुलिस ने प्रेमी के बड़े भाई से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने कहा वह कोलकाता में है।
वहीं दूसरी ओर प्रेमिका के परिजनों का कहना है कि वह कोलकाता में नहीं है, वह गिरिडीह के आसपास है। उसका भाई शादी नहीं करवाना चाहता है इसलिए झूठ बोल रहा है कि वह कोलकाता चला गया है। प्रेमी एवं प्रेमिका दोनों एक ही जाति के हैं एवं दोनों का गांव अगल बगल है।
खबर लिखे जाने तक प्रेमी ओपी नहीं पहुंचा था। प्रेमिका अपने पूरे परिवार के साथ ओपी में उसका इंतजार कर रहे हैं। इस सम्बंध में एसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि लड़का को ओपी बुलाया गया था परन्तु देर शाम तक वह नहीं आया। बाद में दोनों के परिजनों ने आपसी समझौता किया कि कल वह पूरे समाज के साथ बैठकर निर्णय लेंगे। समाज में जो भी निर्णय लिया जाएगा उसे वह ओपी को अवगत करवा देंगे अन्यथा कानूनी कार्रवाई किया जाना है तो वह थाना को कल आवेदन देंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story