भारत

जब गमगीन माहौल में देर रात हुआ अंतिम संस्कार, जानिए वजह

jantaserishta.com
2 Feb 2022 10:28 AM IST
जब गमगीन माहौल में देर रात हुआ अंतिम संस्कार, जानिए वजह
x
पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव में पहुंचा था।

सरधना: सोमवार देर रात दीपक के शव का परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव गांव में पहुंचा था। इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी। घटना को लेकर गांव में अभी भी तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

बता दें कि अटेरना निवासी दीपक की हत्या के बाद से ही परिजनों में रोष था। उसका शव बरामद हुआ तो परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया था। तीन दिन तक परिजनों ने शव नहीं उठने दिया था। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग परिजन कर रहे थे। तीन दिन के हंगामे के बाद सोमवार को पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा जिसका रात में ही परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। इस दौरान पुलिस भी वहां मौजूद रही। परिजनों ने पुलिस से फरार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। पुलिस ने बताया कि उनकी तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story