भारत

जब एक फोन के बाद आधे रास्ते से वापस लौटी फ्लाइट, यात्रियों के उड़े होश, जानें पूरा माजरा

jantaserishta.com
13 Feb 2025 4:33 PM IST
जब एक फोन के बाद आधे रास्ते से वापस लौटी फ्लाइट, यात्रियों के उड़े होश, जानें पूरा माजरा
x

सांकेतिक तस्वीर

बैंकॉक ट्रिप पर निकला पूर्व मंत्री का बेटा.
पुणे: पुणे से बैंकॉक जा रहे एक चार्टर्ड फ्लाइट (chartered flight) के यात्रियों को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब विमान अचानक वापस पुणे की ओर मुड़ गया. ये कोई तकनीकी वजह या मेडिकल इमरजेंसी नहीं थी, बल्कि पूर्व मंत्री की मांग के बाद फ्लाइट वापस हो रही थी. दरअसल, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तानाजी सावंत के बेटे ऋषिराज सावंत अपने दो दोस्तों के साथ बैंकॉक जा रहे थे, लेकिन फ्लाइट को आधे रास्ते से ही वापस बुला लिया गया.
एजेंसी के अनुसार, पुणे पुलिस को सोमवार की शाम 4 बजे एक कॉल मिला, जिसमें दावा किया गया कि ऋषिराज सावंत को अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया है. कॉल मिलने के बाद पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई. चूंकि मामला हाई-प्रोफाइल था, तो आनन-फानन में छानबीन होने लगी.
पूर्व मंत्री तानाजी सावंत खुद पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे और बेटे ऋषिराज सावंत को ढूंढने की गुहार लगाई. इसके बाद जब पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि ऋषिराज अगवा नहीं हुए थे, बल्कि अपने दोस्तों के साथ बैंकॉक जाने के लिए एक चार्टर्ड फ्लाइट में सवार हो चुके थे.
इसके बाद पुलिस और एविएशन अथॉरिटी ने मिलकर एयरलाइन से संपर्क किया और विमान को वापस पुणे लौटने का निर्देश दिया. पहले तो पायलट और क्रू को यह कॉल मजाक लगा, लेकिन जब उन्हें डीजीसीए और नागरिक उड्डयन मंत्रालय से पुष्टि हुई कि यह मामला गंभीर है, तो फ्लाइट को वापस मोड़ दिया गया. उस समय विमान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के पास उड़ान भर रहा था.
हैरानी की बात यह रही कि विमान में मौजूद ऋषिराज और उनके दोस्त इस बात से पूरी तरह अनजान थे. पायलट और क्रू ने फ्लाइट की स्क्रीन बंद कर दीं, ताकि यात्रियों को रास्ते का पता न चले. वे आराम से सफर ट्रैवल कर रहे थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि वे बैंकॉक की बजाय पुणे लौट रहे हैं. इसके बाद जैसे ही विमान पुणे एयरपोर्ट पर उतरा, वे चौंक गए और पायलट से बहस करने लगे. इसी दौरान सीआईएसएफ के जवान विमान में पहुंचे और उन्हें बाहर ले गए.
इस पूरे मामले की जांच में सामने आया कि ऋषिराज सावंत ने अपनी इस 'बिजनेस ट्रिप' की जानकारी अपने परिजनों को नहीं दी थी, क्योंकि उन्हें डर था कि घरवाले नाराज हो जाएंगे. अब इस घटनाक्रम को लेकर विपक्षी दल शिवसेना (यूबीटी) ने भी सवाल उठाए हैं. विपक्ष ने आरोप लगाया कि तानाजी सावंत ने पुलिस तंत्र का दुरुपयोग किया. महज एक गुमनाम कॉल पर अपहरण का केस दर्ज करवा दिया. इस घटना से पुलिस महकमे और एविएशन डिपार्टमेंट में हलचल मच गई, सोशल मीडिया पर भी घटना सुर्खियों में रही.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story