भारत
पहली पत्नी ने की दूसरी शादी, तो बौखलाए पति ने घर को फूंका, एक की दर्दनाक मौत
jantaserishta.com
21 May 2026 5:02 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
पटना: पटना सिटी के चौक थाना इलाके की राजाराम गली में बुधवार को अचानक चीख-पुकार मच गई. लोगों ने देखा कि एक घर से धुआं और आग की लपटें निकल रही हैं. कुछ ही देर में पूरा इलाका अफरा-तफरी में बदल गया. घर के अंदर लोग फंसे हुए थे. कोई खिड़की से मदद मांग रहा था... कोई बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था.
स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची. किसी तरह आग में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया. कुल पांच लोग इस आग में बुरी तरह झुलस गए. सभी को आनन-फानन में पटना के NMCH अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन इलाज के दौरान घर के एक सदस्य की मौत हो गई.
शुरुआत में मामला सामान्य आग लगने की घटना का लग रहा था. लेकिन फिर कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया, जिसने सबको चौंका दिया. महिला के वर्तमान पति गोबिंद कुमार ने पुलिस को बताया कि यह कोई हादसा नहीं... बल्कि साजिश है. आरोप लगाया गया कि महिला के पहले पति कन्हाई कुमार ने घर में आग लगाई है.
बस यहीं से पुलिस ने CCTV फुटेज खंगालना शुरू किया. फुटेज में जो दिखा, उसने पूरे मामले का राज खोल दिया. पटना सिटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ. गौरव कुमार के मुताबिक, CCTV में कन्हाई कुमार भी झुलसी हालत में नजर आया. जांच में सामने आया कि जिस महिला के घर में आग लगी, उसकी दूसरी शादी इसी साल अप्रैल में गोबिंद कुमार से हुई थी.
पुलिस की शुरुआती जांच कहती है कि इसी शादी का बदला लेने के लिए कन्हाई कुमार ने पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी. लेकिन बदले की आग लगाते वक्त शायद उसने सोचा नहीं था कि वो खुद भी उसी आग में फंस जाएगा. आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए. पांच लोग झुलस गए और पूरा परिवार दहशत में आ गया.
फिलहाल आरोपी कन्हाई कुमार भी अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने उसे इलाज के दौरान हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस घटना में कोई और शामिल था या नहीं. इलाके के लोग भी इस घटना से हैरान हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





