भारत

Elephant: जब विधानसभा परिसर में घूमता रहा हाथी, लोगों की उड़ी नींद, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
3 Jun 2024 3:32 PM IST
Elephant: जब विधानसभा परिसर में घूमता रहा हाथी, लोगों की उड़ी नींद, मचा हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर 

पुलिस ने किसी तरह सायरन बजाकर और पटाखे चला कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया.

Jharkhand News रांची: झारखंड की राजधानी रांची के आबादी वाले इलाके में शनिवार आधी रात को एक जंगली हाथी घुस आया. हाथी करीब दो घंटे तक झारखंड विधानसभा के आसपास घूमता रहा. हाथी के आबादी वाले इलाके में घुस जाने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने किसी तरह सायरन बजाकर और पटाखे चला कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया.

वन विभाग के अनुसार, शनिवार को आधी रात को झुंड से भटककर एक जंगली हाथी
रांची शहर में घुस आया था. जिससे आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों को दहशत फैल गई. टीम ने पुलिस के साथ मिलकर सायरन बजाकर और पटाखे की मदद से हाथी को फिर से जंगल की ओर रवाना कर दिया. हालांकि, देर रात होने और सड़क पर भीड़ न होने के कारण हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया. स्थानीय लोगों ने धैर्य के साथ हाथी को जंगल भेजने में मदद की.
पर्यावरण विशेषज्ञ नीतीश प्रियदर्शी ने कहा कि वनों की अंधाधुंध कटाई हाथी के आबादी वाले इलाके में पहुंचने का संकेत है. एलीफेंट कॉरिडोर और जंगल काटे जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story