भारत

जब रोड पर आ धमका हाथी, गाड़ियों की ओर भागा, कई दहशत में आए

jantaserishta.com
24 Aug 2024 9:49 AM IST
जब रोड पर आ धमका हाथी, गाड़ियों की ओर भागा, कई दहशत में आए
x
देखें मंजर.

बाजपुर: हल्द्वानी-बाजपुर रूट पर अचानक एक हाथी सड़क पर आ धमका था। कुछ लोगों ने हाथी को शोर मचाकर भगाने की कोशिश की, लेकिन हाथी उल्टा गाड़ियों की ओर भागा, जिससे हड़कंप मच गया। गुरुवार की देर शाम हल्द्वानी बाजपुर मार्ग पर स्थित बरहैनी नर्सरी के कुछ दूरी पर विशालकाय हाथी फिर से आ गया। इस हाथी के बाद वाहनों के पहिए थम गए। लोग जहां थे वहीं खड़े हो गए। कुछ वाहन चालकों ने हाथी को शोर मचाकर भगाने का प्रयास किया लेकिन ये हाथी उल्टा वाहनों की ओर भागा जिससे हड़कंप मच गया। करीब 10 मिनट सड़क पर खड़ा रहने के बाद हाथी जंगल में चला गया। ये घटना गुरुवार की शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। एक विशालकाय हाथी बरहैनी जंगल से निकलकर बरहैनी नर्सरी के पास आ गया।

मौके पर हाथी को देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया। हर कोई मोबाइल से सेल्फी और वीडियो बनाता दिखा। हाथी के इतना पास जाने पर वन रेंजर प्रदीप असगोला ने लोगों को मौके से तत्काल हटने को कहा। उन्होंने कहा की ये हाथी खतरनाक है ऐसे इतने पास जाने पर ये हमला भी कर सकता है। लेकिन हाथी के जंगल में जाने के बाद वन विभाग ने राहत की सांस । बता दें की बीते मंगलवार को भी ये हाथी इसी जगह के पास आया था और कुछ देर खड़ा होने के बाद चला गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story