भारत

जब नशे में दूल्हा पहुंचा दुल्हन के पास, ठनका माथा, फिर...

jantaserishta.com
9 Jun 2022 1:39 PM IST
जब नशे में दूल्हा पहुंचा दुल्हन के पास, ठनका माथा, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

वाराणसी: वाराणसी के मनकैया गांव में धूमधाम से बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची. आदर सत्कार के साथ दूल्हे और उसके परिजनों का स्वागत किया गया. सब कुछ तय समय के अनुसार हो रहा था लेकिन जयमाला के समय दुल्हन को एहसास हुआ कि दूल्हे और उसके साथियों ने शराब पी रखी है बस इस बात से उसने शादी से साफ इनकार कर दिया.

इस दौरान दुल्हन को उसके परिजनों ने खूब समझाया पर वह शादी ना करने की जिद पर अड़ी रही. दुल्हन ने बताया कि जब उसने दूल्हे को जयमाला के लिए स्टेज पर आते देखा तो उसके पैर लड़खड़ा रहे थे. जब वो पास आया तो उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी. फिर उसने इसकी शिकायत अपने परिजनों से की और शादी करने से इनकार कर दिया.
दुल्हन का कहना है कि शराबी पति से शादी करके उसकी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी. इसलिए वो इस दूल्हे से शादी नहीं करेगी. दूल्हे के परिजनों ने भी दुल्हन को समझाने की पूरी कोशिश की पर वह नहीं मानी. जब दुल्हन के शादी ना करने की भनक दूल्हे को दोस्तों को लगी तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया.
दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई और पुलिस को बुलाना पड़ा. मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने दोनों ही पक्षों का समझौता कराया और घायलों का प्राथमिक उपचार भी करवाया. लेकिन बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा. बंगालीपुर से रात में मनकैया गांव स्थित पटेल बस्ती में बरात आई थी. इस बात की चर्चाएं गांव में अधिक रही और लोगों ने दुल्हन के इस फैसले का स्वागत किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story