भारत

OMG! जब लहंगा देख ड्राइवर ने रोकी ट्रेन, जानें क्यों मचा हड़कंप?

jantaserishta.com
18 March 2025 1:43 PM IST
OMG! जब लहंगा देख ड्राइवर ने रोकी ट्रेन, जानें क्यों मचा हड़कंप?
x

सांकेतिक तस्वीर

लोग हैरान.
कानपुर: आमतौर पर आपने सुना होगा कि पटरी पर कोई जानवर आ जाने से ट्रेन रुक गई, या फिर कोई तकनीकी खराबी के चलते गाड़ियां लेट हो गईं. लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि एक लहंगे की वजह से देश की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को रुकना पड़े. जी हां, कानपुर में ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला वाकया हुआ, जब उड़ते-उड़ते एक लहंगा सीधे ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर (OHE) में जा फंसा और इस वजह से ट्रेन को रोकना पड़ा.
नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22436) कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर 10:30 बजे पहुंची थी. कुछ देर बाद ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना हुई और स्टेशन से करीब एक किलोमीटर आगे शांति नगर क्रॉसिंग पर पहुंची, तो ट्रेन के ड्राइवर ने देखा कि ओएचई लाइन के तारों में कोई कपड़ा फंसा था और वहाँ से धुंआ उठ रहा था. स्थिति को देखते हुए, ड्राइवर ने तुरंत ट्रेन रोक दी और कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी.
कंट्रोल रूम को जैसे ही जानकारी मिली, कानपुर सेंट्रल के स्टेशन अधीक्षक अवधेश त्रिवेदी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. रेलवे इलेक्ट्रिक स्टाफ ने देखा कि ओएचई के तारों में एक लहंगा फंसा हुआ था, जो संभवतः किसी घर की छत से उड़कर वहां जा लटका था. शांति नगर क्रॉसिंग के आसपास कई ऊंची इमारतें हैं और वहां रहने वाले लोग अक्सर कपड़े बाहर सूखने के लिए डालते हैं. कयास लगाया जा रहा है कि तेज हवा के कारण लहंगा उड़कर सीधे ट्रेन की ओएचई लाइन में जा फंसा, जिससे ट्रेन को रोकना पड़ा.
रेलवे के इलेक्ट्रिक स्टाफ ने तुरंत ओएचई लाइन से लहंगे को निकाला और फिर वायर की स्थिति की जांच की. करीब 20 मिनट तक चली इस प्रक्रिया के बाद जब पूरी तरह से सुनिश्चित कर लिया गया कि कोई और बाधा नहीं है, तब ट्रेन को आगे रवाना किया गया. कानपुर सेंट्रल के सीटीएफ आशुतोष सिंह ने बताया कि, हमें सूचना मिली थी कि लाइन में कोई कपड़ा फंसा हुआ है और धुआं उठ रहा है. हमारी टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे हटाया. यह कपड़ा हवा के कारण उड़कर तारों में फंसा था, जिसे हटाने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया.
इस अनोखी घटना की खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बन गई. लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ये है लहंगे की असली पावर, जो वंदे भारत जैसी सुपरफास्ट ट्रेन को भी रोक सकता है. कुछ लोगों ने इसे फिल्मी अंदाज में पेश करते हुए लिखा, “जब यूपी-बिहार में लहंगे का जलवा चलता है, तो ट्रेन भी रुक जाती है. वहीं, कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि रेलवे को ऐसे संभावित खतरों से बचने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story