भारत

जब डॉक्टर्स भी रह गए दंग, पेट दर्द की शिकायत पर पहुंचा था मरीज

jantaserishta.com
19 Oct 2021 10:25 AM IST
जब डॉक्टर्स भी रह गए दंग, पेट दर्द की शिकायत पर पहुंचा था मरीज
x
डॉक्टरों ने जांच के लिए उसका एक्स-रे किया तो वो हैरान रह गए.

नई दिल्ली: एक शख्स पेट दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास गया. लेकिन जब डॉक्टरों ने जांच के लिए उसका एक्स-रे किया तो वो हैरान रह गए. दरअसल, मरीज के पेट से एक मोबाइल फोन निकला. पता चला कि ये मोबाइल करीब 6 महीने से मरीज के पेट में ही पड़ा हुआ था. आइए जानते हैं पूरा किस्सा...

'मिरर यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक 33 वर्षीय शख्स के पेट का ऑपरेशन मिस्र के असवान यूनिवर्सिटी अस्पताल में हुआ. डॉक्टरों ने उसके पेट से एक पूरा मोबाइल फोन निकालकर बाहर किया. ये मोबाइल उसके पेट में पिछले 6 महीने से था. हालांकि, मरीज के पेट से मोबाइल फोन निकलेगा, डॉक्टरों को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा था.
फिलहाल, ये नहीं पता चल पाया है कि मरीज ने मोबाइल को कैसे निगल लिया था. लेकिन उसे ये उम्मीद थी कि उसके पेट में फंसा मोबाइल स्वाभाविक रूप से निकल जाएगा. मगर दुर्भाग्य से यह उसके पेट में ही फंसा रहा. उसे खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी. कुछ समय बीतने के बाद इसने जीवन के लिए खतरा पैदा कर दिया, जिसके चलते उसे तत्काल सर्जरी की आवश्यकता महसूस हुई.
डॉक्टर्स भी रह गए दंग
जब वह डॉक्टरों के पास गया तो उन्होंने पेट दर्द, आंतों और पेट में संक्रमण के लिए इलाज शुरू किया. लेकिन जब उन्हें पता चला कि उसके पेट में मोबाइल फोन है तो वे दंग रह गए. संयुक्त अरब अमीरात के मीडिया आउटलेट गल्फ टुडे के अनुसार, असवान यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स के निदेशक मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद अल-दहशौरी ने कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा मामला देखा है, जिसमें एक मरीज ने एक पूरा मोबाइल (Nokia 3310) निगल लिया हो.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story