भारत

दहेज की डिमांड पूरी न होने पर जल्लाद बना पति, पानी से भरे कुएं में पत्नी को लटकाया, खुद बनाया VIDEO

jantaserishta.com
7 Sept 2023 11:07 AM IST
दहेज की डिमांड पूरी न होने पर जल्लाद बना पति, पानी से भरे कुएं में पत्नी को लटकाया, खुद बनाया VIDEO
x
वीडियो ने लोगों का दिल दहला दिया है.
नीमच: मध्य प्रदेश के नीमच में एक महिला पर किए गए अत्याचार के वायरल वीडियो ने लोगों का दिल दहला दिया है. दहेज के चलते एक क्रूर पति ने अपनी पत्नी को पानी से भरे कुएं में धकेल कर रस्सी के सहारे छोड़ दिया. और फिर खुद पति ने ही इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल रिकॉर्ड करके ससुरालवालों को भेज दिया.
घटना जावद थाना इलाके के किरखेड़ा की है. गांव में रहने वाले राकेश कीर का विवाह करीब तीन साल पहले राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की निवासी उषा के साथ हुआ था. शादी के बाद से ही रामचंद्र अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा. तरह तरह की यातनाएं देने लगा. ऐसे में करीब दस दिन पहले पति ने क्रूरता और बर्बरता की हद की पार कर दी.
राकेश कीर ने दहेज के चलते अपनी पत्नी उषा को कुएं में धकेल कर रस्सी के सहारे लटका दिया. महिला पानी से भरे कुएं के अंदर से मिन्नतें करती रही कि मुझे बाहर निकाल लो... लेकिन हैवान पति ने एक नहीं सुनी. हद तो तब हो गई जब रोती-चीखती और अपनी जान की भीख मांगती पत्नी का वीडियो भी आरोपी पति अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते रहा. बाद में परिवारवालों के हस्तक्षेप के बाद महिला को बाहर निकाला गया. और बाद में पीड़िता ने अपने मायके जाकर आपबीती पिता को सुनाई. बाद में पुलिस को वीडियो बताया गया. जिसके बाद जावद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.
जावद थाना एसआई असलम पठान के मुताबिक, पुलिस ने आरोपी पपति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने के मामले में मामला दर्ज किया. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story