जब मरे हुए इंसान का बजने लगा फोन, कहा- जिंदा हूं मैं...खुद देखें ये वीडियो

DEMO PIC
ठाणे. महाराष्ट्र (Maharashtra) स्थित ठाणे (Thane) में कोरोना मरीज से जुड़ा एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है. यहां ठाणे नगर निगम (TMC) की महिला कर्मी ने एक जिंदा आदमी को फोन कर के बोला कि उनकी मौत हो गई है. इतना ही नहीं जीवित शख्स से ही निगमकर्मी ने कहा कि उनका डेथ सर्टिफिकेट बन गया है. इतना सुनते ही शख्स ने कहा कि वह तो जिंदा हैं. जिसके बाद ठाणे नगर निगम ने जांच के आदेश दिए हैं. मामला 55 वर्षीय चंद्रशेखर देसाई से जुड़ा है. उन्होंने बताया, 'मुझे टीएमसी से किसी महिला का फोन आया. उसने जानकारी दी कि मेरी मौत हो चुकी है. डेथ सर्टिफिकेट जारी हुआ है. मैंने कहा कि मैं ही चंद्रशेखर देसाई हूं और मैं जिंदा हूं. मुझे कोरोना हुआ था लेकिन अब मैं ठीक हूं.'
मुंबई से सटे ठाणे में चौकाने वाले मामला..
— Vivek Gupta News18 (@imvivekgupta) July 1, 2021
एक जिंदा आदमी को मुनिसिपल के लोगों ने फोन कर के जानकारी दी की उसकी कोरोना से मौत हो गई है...Death Certificate भेज रहे है.
यह फोन खुद उस जिंदा आदमी को आया था, जिसमें उसने कहा की मैं जिंदा हूं...कोरोना हुया था, पर मौत नहीं हुई है.. pic.twitter.com/xbEI97B2KJ
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





