भारत

जब मरा हुआ इंसान 23 साल बाद लौट आया...सच्चाई जान सभी रह गए दंग

jantaserishta.com
21 Jan 2023 9:05 PM IST
जब मरा हुआ इंसान 23 साल बाद लौट आया...सच्चाई जान सभी रह गए दंग
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें स्टोरी.
जमुई: बिहार के जमुई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां नगर परिषद के भछियार मोहल्ले में रहने वाला रघुनंदन ठठेरा दो दशक से गायब था. परिवार वालों ने उसकी बहुत खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. इसके बाद परिवार वालों ने मान लिया कि वो अब दुनिया में नहीं रहा. यहां तक कि पत्नी उसके वापस आने की उम्मीद खो बैठी थी.
लोग रघुनंदन की पत्नी को अंतिम संस्कार करने की सलाह दे रहे थे, लेकिन वो इस पर राजी नहीं हुई. वहीं जब 23 साल बाद घर लौटा तो परिवार ही नहीं इलाके के लोग भी हैरान रह गए.
गौरतलब है कि रघुनंदन का अच्छा खासा व्यवसाय था, लेकिन वो जुआ खेलने के साथ ही नशा भी करता था. इसी लत की वजह से रघुनंदन ने साल 2001 में जुआ हारा. इसके बाद उसने घर से भागने का फैसला किया. वो अपने परिवार को छोड़कर नेपाल चला गया. वहां फेरी का काम करके जिंदगी बसर करने लगा.
इसी बीच उसके एक बेटे की मौत भी हो गई. रघुनंदन का कहना है कि उसे बेटे की मौत सूचना तो नहीं मिली, लेकिन सपने में देखा कि बेटे की मौत हो गई है. इस सपने के बाद वो परेशान रहने लगा. इस पर उसने घर लौटने का फैसला किया.
गुरुवार शाम अचानक रघुनंदन उर्फ डोमा ठठेरा भछियार में अपना घर ढूंढ रहा था. इसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने उसे पहचान लिया. इसके बाद लोग उसे घर ले गए. उसकी पत्नी ने देखा तो हैरान रह गई, हालांकि वो तुरंत पहचान गई लेकिन अन्य परिजनों को पहचानने में कुछ समय लगा.
उधर, 23 साल बाद उसकी घर वापसी की फिल्मी कहानी से आसपास के लोग हैरान भी हैं और खुश भी. वापस आने पर उसको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जब उसने अपना घर छोड़ा था, उस समय उसकी उम्र करीब 45 साल थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story