भारत

जब रोती हुई पत्नी ने बताया 'कूलर का रहस्य', पुलिस ने तलाशी ली तो उड़ गए होश

jantaserishta.com
9 Oct 2025 5:45 PM IST
जब रोती हुई पत्नी ने बताया कूलर का रहस्य, पुलिस ने तलाशी ली तो उड़ गए होश
x
जानें पूरा मामला.
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर आम लोगों तक को सकते में डाल दिया. दरअसल, यहां जब एक पत्नी ने जब अपने पति के ‘काले करतूत’ का राज खोला, तो पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई. घर की तलाशी के दौरान जब एक पुराना कूलर खोला गया, तो उसमें से गोलियों और तमंचों का जखीरा बरामद हुआ, मानो किसी गैंगस्टर का ठिकाना हो.
बता दें कि यह पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के जवाहरपुर मेवला गांव का है. यहां की एक महिला ने डायल 112 पर कॉल कर रोते हुए पुलिस से मदद मांगी. महिला ने बताया कि उसका पति नवीन आए दिन उससे मारपीट करता है, तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देता है, और घर में अवैध हथियारों का जखीरा रखे हुए है.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवीन को हिरासत में लेकर घर की तलाशी शुरू की. इस दौरान जैसे ही पुलिस ने एक कोने में रखे पुराने कूलर को खोला तो नजारा देखकर सभी दंग रह गए. कूलर के भीतर से तीन देसी तमंचे, दर्जनों कारतूस और मिले.
पुलिस ने तुरंत नवीन को हिरासत में ले लिया और सारे हथियार जब्त कर लिए. फिर आरोपी पति को थाने ले आई. पुलिस पूछताछ में पता चला अवैध असलहा दिल्ली के एक शख्स से खरीदा गया था. अब पुलिस ये भी जांच कर रही है कि नवीन का संबंध किसी अवैध हथियार गिरोह से तो नहीं है और ये असलहे कहां से आए.
बागपत पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए अपने X अकाउंट पर भी पोस्ट किया है. प्रवीण सिंह चौहान (एएसपी, बागपत) ने बताया कि कोतवाली पुलिस को महिला ने सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और 22 कारतूस व 3 तमंचे बरामद कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story