भारत

जब थाने में ही कपल की शादी हुई, पूरा माजरा जानें

jantaserishta.com
7 Jun 2022 12:02 PM IST
जब थाने में ही कपल की शादी हुई, पूरा माजरा जानें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक



गया: बिहार के गया जिले में एक प्रेमी के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया तो गुस्साई प्रेमिका महिला थाने पहुंच गई. यह देखकर पुलिस ने दोनों के परिवारवालों को थाने बुलाया और पूरे मामले की जानकारी ली. समझाइश के बाद पुलिस की मौजूदगी में थाने में ही कपल की शादी करा दी गई.

दरअसल, दो साल पहले चेरकी थाना इलाके की रहनी वाली तनुजा कुमारी की मुलाकात अरवल जिला के रहने वाले कौशल कुमार से एक शादी समारोह के दौरान हुई थी. पहली नजर में ही दोनों को प्यार हो गया और दोनों की मुलाकात होने लगी.
4 जून 2022 को प्रेमी कौशल कुमार प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था. उसी दौरान प्रेमिका तनुजा कुमार का भाई घर पर आ गया. यह देख कौशल कुमार वहां से भाग निकला. परिजनों ने लड़की से लड़के के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि वह उस लड़के से प्रेम करती है और शादी करना चाहती है. फिर लड़की के परिजनों ने शादी की बात आगे चलाने को कहा. लेकिन प्रेमी कौशल कुमार के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया.
इससे गुस्साई प्रेमिका ने महिला थाने में आवेदन दिया. पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया. पुलिस की पहल पर इस प्रेमी जोड़े की विष्णुपद मंदिर और महिला थाने में शादी कराई गई.
दुल्हन बनी तनुजा कुमारी ने बताया, हम दोनों पिछले 2 साल से एक दूसरे से प्यार करते हैं. कौशल मुझसे मिलने के लिए अक्सर आया करते थे. दो दिन पहले भी यह मिलने के लिए आये थे. उसी समय मेरा भाई घर पर आ गया, तो वह चले गए. फिर मेरे घरवालों ने इनके परिजनों से बात की, तो कौशल के मामा ने शादी से इनकार कर दिया. फिर हमने महिला थाना में आवेदन दिया तब हमारी शादी हो सकी.
महिला थाना प्रभारी रवि रंजना कुमारी ने बताया, चेरकी थाना क्षेत्र की रहने वाली तनुजा कुमारी और अरवल जिले के कुर्था निवासी कौशल कुमार के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की अपनी बात पर कायम थी कि वह अपने प्रेमी से ही शादी करेगी, लेकिन लड़के के परिवार वाले इस शादी से इनकार कर रहे थे. थाने में शिकायत दी गई तो दोनों को बुलाया गया. लड़के और लड़की से शादी करने के बारे में पूछा. इस पर दोनों ने हां कह दिया. फिर दोनों पक्षों की मौजूदगी में शादी करा दी गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story