भारत

जब अचानक रेलवे स्टेशन पहुंचे देश के रेल मंत्री, फिर...देखें वीडियो

jantaserishta.com
9 Nov 2021 12:06 PM IST
जब अचानक रेलवे स्टेशन पहुंचे देश के रेल मंत्री, फिर...देखें वीडियो
x

Rail Minister Visit : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मंगलवार सुबह अचानक ओडिशा के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन पहुंच गए. उन्होंने काफी देर तक इस स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान रेल मंत्री ने स्टेशन की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया. स्टेशन पर मौजूद लोगों और स्टाफ से उन्होंने ट्रेनों के संचालन को लेकर भी बात की. स्टेशन परिसर में ही उन्होंने एक स्टॉल पर चाय की चुस्की भी ली.

अपने औचक निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री स्टेशन परिस में मौजूद एक टी-स्टॉल पर पहुंचे. यहां उन्होंने चाय और बिस्किट लिया. उन्होंने स्टॉल वाले से स्टेशन से गुजरने वाले ट्रेनों के बारे में भी पूछा. उनके साथ अफसरों की टीम भी मौजूद रही. उनहोंने उनके बीच भी बिस्किट पास किया.
अपने दौरे के दौरान ही वह अचानक स्टेशन के कंट्रोल रूम में भी पहुंच गए. उन्होंने वहां तैनात स्टाफ से ट्रेनों के संचालन को लेकर कई सवाल किए. किस तरह सर्वर काम करता है और कैसे ट्रेनें ऑपरेट होती हैं, उन्होंने इसे भी समझने की कोशिश की. इसके बाद उन्होंने रेलवे के आला अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की और उसमें कई पॉइंट पर चर्चा की.
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का यह पहला औचक निरीक्षण नहीं था. इससे पहले भी वह कई स्टेशन पर अचानक पहुंच चुके हैं. वह स्टेशन पर अचानक पहुंचकर वहां की व्यवस्था का जायजा लेते हैं. इससे पहले 17 सितंबर 2021 को अचानक वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का जायजा लेने पहुंच गए थे. इसी साल 19 अगस्त को वह भुवनेश्वर स्टेशन भी पहुंच गए थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story