भारत

जब कैमरे के सामने महिला के हाथ से कंगन उतारने लगे पार्षद, बीजेपी भड़की

jantaserishta.com
5 March 2025 11:54 AM IST
जब कैमरे के सामने महिला के हाथ से कंगन उतारने लगे पार्षद, बीजेपी भड़की
x
वीडियो शेयर किया.
कुनूर: तमिलनाडु में हिंदी विरोध की शपथ के दौरान अजीबोगरीब वाकया कैमरे में कैद हो गया. वीडियो में DMK (द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) पार्षद शपथ लेते समय एक महिला नेता के कंगन को निकालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. बीजेपी नेता के. अन्नामलाई ने इसे मुद्दा बनाते हुए डीएमके पर तंज कसा और मामले को चोरी से जोड़ दिया. वीडियो को लेकर तमिलनाडु की राजनीति गरमा गई है.
दरअसल, डीएमके के कार्यकर्ता हिंदी भाषा के विरोध में शपथ ले रहे थे. वायरल वीडियो कुनूर (Coonoor) का बताया जा रहा है, जहां डीएमके के वार्ड सदस्य जाकिर हुसैन भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल थे. इस दौरान वीडियो में देखा जा सकता है कि जाकिर हुसैन महिला के हाथ से कंगन को उतारने की कोशिश करता है.
वहीं दूसरी महिला रोकने की कोशिश करती है. इस घटना को लेकर अन्नामलाई ने डीएमके पर निशाना साधा और मामले को चोरी से जोड़ दिया. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने अपने X हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर इस घटना का वीडियो शेयर किया है.
अन्नामलाई ने लिखा- जाकिर हुसैन हिंदी विरोध के बीच एक महिला का कंगन चुराने की कोशिश कर रहे हैं. डीएमके और चोरी का संबंध कभी खत्म नहीं किया जा सकता.' इस वीडियो को लेकर डीएमके की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. इस घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story