भारत
जब पटवारी पर भड़के कलेक्टर साहब...ऑन द स्पॉट लिया ये फैसला
jantaserishta.com
17 Dec 2025 6:00 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
दतिया: दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने जनसुनवाई के दौरान शिकायत मिलने पर पटवारी को जमकर फटकार लगाई. जिलाधिकारी ने पटवारी को तुरंत सस्पेंड करने के आदेश दिए और कहा कि नया पटवारी नेताओं के लिए नहीं, जनता के लिए काम करने वाला होना चाहिए. वहीं, गौशाला निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर एक सीनियर वेटनरी डॉक्टर को नोटिस थमाया है.
कलेक्टर बुधवार को बसई पहुंचे. यहां समस्याएं सुनने के दौरान ग्रामीणों ने पटवारी शैलेंद्र शर्मा की शिकायत की. कहा कि पटवारी नेताओं के दबाव में काम करते हैं. पटवारी ने एक सार्वजनिक नाली को लेकर भी कलेक्टर को गलत जानकारी दी.
इस पर कलेक्टर भड़क गए और अपने अधीनस्थ अधिकारियों से बोले, ''इसको अभी तुरंत सस्पेंड करो. ये नौकरी में नहीं रहेगा. और जो भी नया पटवारी आएगा, वो अच्छा समझदार आएगा. ऐसे नहीं आएंगे कि जो नेताओं के लिए काम करते हैं. मैंने जब बोला है तो मेरा आदेश का पालन होना चाहिए.
कलेक्टर ने पटवारी से कहा, ''अगर पुलिसवाले बोल रहे हैं, सब लोग बोल रहे हैं कि नाली थी वहां और तुम बोल रहे हो कि नाली नहीं थी. नेताओं के लिए काम नहीं करते हम, जनता के लिए काम करते हैं. जनता के लिए काम करना चाहिए. तुम्हें समझ नहीं आता है. अब ऑर्डर जारी कर रहे हैं.''
कलेक्टर ने पटवारी शैलेन्द्र शर्मा को तुरंत सस्पेंड करने के आदेश दिए और तहसीलदार को नाली की समस्या ठीक कराने के निर्देश दिए.
बसई के शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जन-निवारण शिविर में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े सीधे आम नागरिकों के बीच पहुंचे. उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और तुरंत संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए.
इस दौरान ग्राम पंचायत कामद में संचालित गौशाला में सामने आई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाया. निरीक्षण के दौरान गौशाला में लगभग 60 गौवंश पाए गए, जबकि संबंधित अधिकारी की ओर से 85 गौवंश होने की जानकारी दी गई थी.
इस गंभीर लापरवाही मानते हुए कलेक्टर ने सीनियर पशु चिकित्सक डॉ. एमएस परिहार को 'कारण बताओ सूचना पत्र' जारी किया है. अधिकारी को 3 दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का समय दिया गया है. जवाब संतोषजनक न होने पर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
इस लापरवाही को पदीय दायित्वों के विपरीत एवं गंभीर कदाचार की श्रेणी में मानते हुए कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े ने वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. एमएस परिहार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है. अधिकारी को 3 दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का समय दिया गया है. जवाब संतोषजनक न होने पर एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





