भारत

जब CM के हेलीकॉप्टर ने बढ़ाई धड़कनें, हवा में मंडराता रहा, VIDEO

jantaserishta.com
11 July 2026 6:03 PM IST
जब CM के हेलीकॉप्टर ने बढ़ाई धड़कनें, हवा में मंडराता रहा, VIDEO
x
मच गया हड़कंप.
हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी पेपरलेस निबंध कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे. दोनों नेता हेलिकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुंचे और उद्घाटन के बाद वापस रवाना होने के लिए हेलिकॉप्टर में सवार हो गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उड़ान भरने के बाद मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर करीब 150 फीट की ऊंचाई पर पहुंचा, लेकिन आगे बढ़ने के बजाय लगभग चार मिनट तक एक ही जगह हवा में मंडराता रहा. इस दौरान हेलिकॉप्टर ने दिशा भी बदली और कुछ समय के लिए हेलीपैड की ओर बढ़ता हुआ दिखाई दिया.
हेलिकॉप्टर के काफी देर तक एक ही स्थान पर रहने से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया. एहतियात के तौर पर सुरक्षा में तैनात जवानों ने हेलीपैड के आसपास मौजूद लोगों को तुरंत वहां से हटाना शुरू कर दिया. कुछ समय के लिए ऐसा लगा कि हेलिकॉप्टर दोबारा हेलीपैड पर उतर सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
करीब चार मिनट तक हवा में मंडराने के बाद हेलिकॉप्टर ने दोबारा उड़ान भरी और हाजीपुर से अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गया. जानकारी के अनुसार, हेलिकॉप्टर के कुछ देर तक हवा में मंडराने की वजह रूट लाइन की पुष्टि नहीं होना बताया जा रहा है. रूट क्लीयरेंस मिलने के बाद ही हेलीकॉप्टर ने आगे की उड़ान जारी रखी.
मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार हाजीपुर पहुंचे. उनके आगमन पर एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री ने जिला निबंधन कार्यालय पहुंचकर पेपरलेस निबंध व्यवस्था समेत कई नई पहल की शुरुआत की. इनका उद्देश्य लोगों को तेज, पारदर्शी और सुविधाजनक सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना है.
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक कार्यों में आधुनिक तकनीक के अधिक से अधिक उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इससे लोगों को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं मिल सकेंगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story