अलग खबर! जब सीएम ने नए DSP से भराया शपथ पत्र, लिखवाया- शादी में अगर एक रूपया भी...

पटना. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) दहेज प्रथा (Dowry System) के खिलाफ कितने सख्त हैं, इसकी एक झलक बुधवार को देखने को मिली. बिहार पुलिस (Bihar Police) को पिछले दिनों 40 नए पुलिस उपाधीक्षक (DySP) मिले हैं. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित 64वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में चयनित इन 40 डीएसपी के प्रमाण पत्र की जांच के बाद इनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं. सरकार ने सभी पुरुष और महिला डीएसपी को एक शपथ पत्र भरने को कहा है जिसमें उन्हें यह अनिवार्य रूप से भरना होगा कि वो न तो एक रूपया दहेज लेंगे, और न ही एक रुपया दहेज देंगे. इस शपथ पत्र में साफ-साफ लिखा गया है कि अगर दहेज से संबंधित कोई भी आरोप लगते हैं तो बिहार सरकार को आपको नौकरी से बर्खास्त करने का पूरा अधिकार होगा. इन 40 डीएसपी में से 13 महिला हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





