भारत

जब पीड़ित महिला के लिए मुख्यमंत्री का काफिला रुका, VIDEO

jantaserishta.com
9 July 2024 1:19 PM IST
जब पीड़ित महिला के लिए मुख्यमंत्री का काफिला रुका, VIDEO
x
देखें वीडियो.
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा के दौरे पर थे. इस दौरान एक पीड़ित महिला ने रास्ते में मुख्यमंत्री का काफिला रुकवा लिया. यह देख CM ने संवेदनशीलता दिखाते हुए वाहन से उतरकर पीड़ित महिला की समस्या सुनी और कैंसर से पीड़ित पति का इलाज करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया.
दरअसल, जिला नरसिंहपुर के सुरवारी गांव की निवासी आरती बाई के पति दशरथ सिंह सुरवारी को जीभ का कैंसर है. महिला ने
मुख्यमंत्री
को बताया कि वो पिछले 6 माह से पति का इलाज करवा रही है. अब उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है, घर में खाने को नहीं बचा है.
पति का इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा है. पीड़ित महिला की समस्या सुनने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महिला को हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया. साथ ही पीड़ित महिला के पति का इलाज कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए.
वहीं, अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दौरान CM यादव ने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं से आत्मीय मुलाकात की. इस दौरान बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री को अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में जीत का आशीर्वाद दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story