भारत
जब राज्यपाल के कहने पर मुख्यमंत्री ने गाया गाना, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
27 Jan 2023 8:50 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | फाइल फोटो
बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देखने को मिली, जब राज्यपाल के कहने पर सीएम ने गाना गाया.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच तल्खियां यहां तक बढ़ गई थीं कि सीएम ने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक तक कर दिया था. लेकिन प्रदेश के नए राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस के साथ ममता के रिश्ते बहुत अच्छे हैं. इसकी एक बानगी बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान देखने को मिली, जब राज्यपाल के कहने पर सीएम ममता बनर्जी ने गाना गाया.
दरअसल पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सरस्वती पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय और अन्य गणमान्यों के साथ एक कार्यक्रम में मौजूद थे. इस दौरान राज्यपाल ने 'Hate Khari' का भी प्रदर्शन किया. तीन शिशु गुरु- दियासिनी, रंजना और सुभोजीत ने उन्हें बंगाली वर्णमाला और शब्द सिखाए.
इस दौरान बंगाल के नए राज्यपाल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच बातचीत हुई. राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से मेहमानों को सरप्राइज देने के लिए गाने की अपील की. सीएम ममता राज्यपाल को लेकर मंच पर पहुंचीं और राज्य के कुछ प्रसिद्ध कलाकारों के साथ एक गीत गुनगुनाना शुरू किया.
वहीं इससे एक साल पहले ही तत्कालीन राज्यपाल जगदीप धनखड़ और सीएम ममता बनर्जी के बीच खुलेआम तकरार देखने को मिली थी. कार्यक्रम के दौरान सीएम ममता ने आयोजन स्थल पर राज्यपाल के उनकी ओर बढ़ने पर उनका अभिवादन किया. ममता, तब तक अपनी कुर्सी से नहीं उठीं, जब तक कि राज्यपाल उनके करीब नहीं आ गए. यह देखा गया कि एक समय मुख्यमंत्री ने अपना चेहरा घुमा लिया, जब धनखड़ उन्हें कुछ कहते नजर आ रहे थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





