भारत
जब मुख्यमंत्री सांसद के पैर छूने झुके...फिर चर्चे में है
jantaserishta.com
8 March 2025 3:54 PM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना साहिब से बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शनिवार को उनके पैर छूने के लिए झुकते नजर आए. कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार जब विदाई के समय रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुके, तो बीजेपी सांसद ने तुरंत उनका हाथ पकड़ लिया. इसके बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगा लिया.
दरअसल पटना साहिब से बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस होली मिलन समारोह में पहुंचे थे. निकलते वक्त वह रविशंकर प्रसाद के पैरों की तरफ झुके तो बीजेपी सांसद ने उनका हाथ पकड़ लिया और गले लगा लिया.
पिछले साल नवंबर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था जब नीतीश कुमार दरभंगा में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छूने के लिए झुके थे, तो पीएम मोदी ने उनका हाथ पकड़कर रोक दिया था और फिर हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया था. इस दौरान मंच पर बीजेपी और जेडीयू के सीनियर नेता मौजूद थे.
पहले भी कई मौकों पर नीतीश कुमार को मंच पर पीएम मोदी के पैर छूने के लिए झुकते देखा जा चुका है. दिल्ली में जब एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई थी, उसमें भी बिहार के सीएम ने पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश की थी. हालांकि पीएम मोदी ने उनके हाथ पकड़ लिए थे. इसको लेकर तब नीतीश कुमार को बिहार के विपक्षी नेताओं के द्वारा आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.
Tagsमुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारसांसद रविशंकर प्रसादरविशंकर प्रसादChief Minister Nitish KumarNitish KumarMP Ravi Shankar PrasadRavi Shankar Prasad
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





