भारत

जब दबंगों ने रोक दी बारात, मौके पर पहुंची भीम आर्मी, और फिर...

jantaserishta.com
31 Jan 2022 6:37 PM IST
जब दबंगों ने रोक दी बारात, मौके पर पहुंची भीम आर्मी, और फिर...
x
जानिए पूरा मामला।

नई दिल्ली: देश में आज भी जाती के आधार पर भेदभाव जारी है (Caste Discrimination in Madhya Pradesh). ताजा मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) से सामने आया है. जहां जिले की खाचरौद तहसील के एक गांव में बलाई समाज के एक युवक की बारात को सामान्य वर्ग के इलाके से जाने को लेकर दबंगों ने बारात को लौट दिया (SC Groom's Barat Stopped). जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस के संरक्षण में बारात निकाली गई. वहीं मामला का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मामला खाचरौद तहसील के ग्राम गड़ीभेसोला का है. दरअसल गांव में शनिवार रात्रि में बलाई समाज के शंभूलाल के बेटे राधाकिशन की वर निकासी हो रही थी जिसे कुछ सामान्य वर्ग के लोगो ने दबंगता दिखाते हुए रोक दिया. जिसके बाद पूरे गांव का माहौल बिगड़ गया. दूसरे दिन रविवार को बलाई समाज की लड़की की बारात आनी थी जिसको लेकर भीम आर्मी और अखिल भारतीय बलाई महासंघ ने पुलिस में शिकायत की.
वहीं इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीम आर्मी और अखिल भारतीय बलाई महासंघ की मदद से मामले को सुलझाने की कोशिश की गई. जिसके बाद भी बात नहीं बनी तो थाना प्रभारी रविन्द्र यादव दल-बल के साथ पहुंचे और उन्होंने वर निकासी अपने संरक्षण में कराई.
इधर इंदौर जिले में भंवरकुआं स्थित होटल-25 में 11th की स्टूडेंट से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहां पर 16 साल की नाबालिग लड़की से उसके ही दोस्त ने रेप किया. पुलिस के अनुसार दोनों के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. इस दौरान 23 साल के आरोपी ने लंच के बहाने लड़की को होटल बुलाया. वहीं, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया. इसके बाद होटल के ही रूम में लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story