भारत

जब घर की छत पर चढ़ा सांड, मची अफरा-तफरी

jantaserishta.com
28 Jun 2022 12:49 PM IST
जब घर की छत पर चढ़ा सांड, मची अफरा-तफरी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक वीडियो वायरल हुआ जहां पर सांड एक घर की छत पर चढ़ गया और जमकर उत्पात मचाने लगा. इससे आसपास के घरों में अफरातफरी मच गई. मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. गो सेवकों और स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से सांड का रेस्क्यू कर सांड को रस्सियों को सहारे नीचे उतारा.

यह अब तक पता नहीं चल सका है कि सांड घर की छत पर कैसे पहुंचा. सांड को नीचे उतारना आसान नहीं था. जो भी उस तक पहुंचने का प्रयास कर रहा था. सांड पर उस पर हमला कर इधर-उधर भाग रहा था. ऐसे में छत पर बने टीन के शेड सांड के लिए खतरा बने हुए थे. शेड के गिरने से वो गंभीर रूप से घायल हो सकता था.
गो-सेवकों को भी इस भारीभरकम सांड को नीचे उतारने में पसीने छूट गए. इस रेसक्यू में सांड को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सका. सांड का रेस्क्यू करने वाले भी सुरक्षित हैं. स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story