भारत

जब दूल्हा बीच सड़क पर ही बैठ गया, फिर...

jantaserishta.com
7 Dec 2022 11:06 AM IST
जब दूल्हा बीच सड़क पर ही बैठ गया, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

बारातियों ने भी उसका साथ दिया.
हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में बारात लेकर दुल्हन लाने निकले दूल्हे को बीच सड़क पर धरना देना पड़ गया. दूल्हे को सड़क पर बैठा देखकर बारातियों ने भी उसका साथ दिया. दरअसल, बारातियों और दूल्हे ने यह धरना सड़क खराब होने के कारण दिया. जानकारी के मुताबिक, नैनीताल जिले में हल्द्वानी-काठगोदाम -हैडाखान मार्ग पिछले 1 महीने से बंद है. इस कारण 120 गांव का संपर्क कटा हुआ है. इसी के विरोध में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भूस्खलन से बंद रास्ते को खुलवाने के लिए वहां पहुंचे थे.
यहां उन्होंने सांकेतिक उपवास रखा. इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और स्थानीय लोग भी धरना स्थल पर पहुंचे और जल्द से जल्द काठगोदाम - हैड़ाखान- सिमलिया बैंड मोटर मार्ग को खोलने की मांग करने लगे. इसी दौरान वहां से गुजर रही कोटाबाग के राहुल बिष्ट की बारात में शामिल गाड़ियां भी बदहाल सड़क में फंस गईं.
दूल्हे और बारातियों को गाड़ियों से उतर पैदल भेजना पड़ा. इससे नाराज दूल्हा राहुल भी यशपाल आर्य के साथ धरने पर बैठ गए. उधर दुल्हन अपने दूल्हे का इंतजार करती रही. लेकिन जब बारात नहीं आई तो दुल्हन पक्ष के लोग वहां पहुंचे. उन्हें जब पता चला कि रास्ता खराब होने के कारण दूल्हा पक्ष धरने पर बैठ गया है तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने उन्हें समझाया. उनके काफी समझाने के बाद राहुल बारात लेकर वहां से रवाना हुए. राहुल ने कहा कि पहली बार दोस्तों के साथ ससुराल जाने में इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, सोचा नहीं था.
दूरस्थ क्षेत्रों में हकीकत प्रशासन और स्थानीय नेताओं के दावे से उल्टी है. यहां आम जनता बुरी तरह से त्रस्त है. किसान अपनी फल और सब्जियां मंडी तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं क्योंकि सड़क ही बंद है. बीमार हो या बारातह हों सब लोग पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं. लंबा समय बीत गया लेकिन टूटी हुई सड़कों की मरम्मत तक नहीं हो पा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story