भारत

जब शादी के बाद दुल्हन दूल्हे को अपने घर लाई, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
25 April 2022 12:47 PM IST
जब शादी के बाद दुल्हन दूल्हे को अपने घर लाई, जानें पूरा मामला
x
एक अनोखा मामला (Unique marriage) सामने आया है.

मोगा: पंजाब के जिला मोगा (Moga district of Punjab) की तहसील बाघापुराना में शादी का एक अनोखा मामला (Unique marriage) सामने आया है. यहां शादी के बाद दुल्हन दूल्हे को अपने घर ले गई. ये विवाह डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ओर से चलाई गई मुहिम 'कुल का क्राउन' के तहत चर्चा घर में हुआ. विवाह के मौके पर दोनों परिवारों ने जहां गिद्दा डाला. वहीं गुरमीत राम रहीम इंसा के गीत 'लव चार्जर' पर जमकर डांस किया.

जानकारी के अनुसार, बाघापुराना जिला मोगा निवासी कुलदीप कौर की मांग थी कि उन्हें उनकी लड़की संदीप कौर के लिए घर जमाई ही चाहिए. कुलदीप कौर के दो बेटियां हैं. एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी लड़की संदीप कौर की शादी आज हुई है. कुलदीप कौर ने बताया कि जब उनकी बात घोलिया कलां के मनप्रीत सिंह के परिवार के सदस्यों से हुई तो उन्होंने इस रिश्ते के लिए अपनी मंजूरी दे दी.
इसके बाद डेरा प्रेमियों की ओर से विवाह का आयोजन किया गया. स्थानीय नाम चर्चा घर में विवाह का आयोजन किया गया. इसमें दुल्हन संदीप कौर विवाह के बाद दूल्हे मनप्रीत सिंह को अपने साथ अपने घर ले गई. डेरा प्रेमियों ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा की ओर से ऐसे परिवारों, जिनमें घर पर कोई भी पुरुष नहीं है, उनके लिए 'कुल का क्राउन' नाम की मुहिम चलाई गई. ये विवाह उसी के तहत स्थानीय नाम चर्चा घर में किया गया है. डेरा प्रेमियों ने कहा कि अगर समाज में और भी ऐसे परिवार होंगे तो उनकी भी सहायता इसी प्रकार की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story