भारत

जब टिशू पेपर की जगह निकलने लगी शराब की पेटियां, नजारा देखकर पुलिस की फटी रह गई आंखे

jantaserishta.com
8 Feb 2021 10:38 AM IST
जब टिशू पेपर की जगह निकलने लगी शराब की पेटियां, नजारा देखकर पुलिस की फटी रह गई आंखे
x

DEMO PIC 

इसकी कीमत 38 लाख रुपये है.

उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले की पुलिस ने टिशू पेपर के नीचे छिपाकर बिहार तस्करी कर ले जाई जा रही 530 पेटी शराब को एक ट्रक से बरामद किया है. बाजार में इसकी कीमत 38 लाख रुपये है. पुलिस ने इसमें ट्रक मालिक समेत दो को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी तारिक और अफरोज हापुड़ और गाज़ियाबाद के रहने वाले हैं.

जिले के एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्रा ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत से शराब बिहार के मुजफ्फरपुर ले जा रही थी. ये अंग्रेजी शराब हरियाणा में बनी है. इसे रविवार को पकड़ लिया गया. 536 पेटी शराब है. इसकी अनुमानित कीमत लगभग 38 लाख है.
एसपी ने बताया कि 10 चक्का वाले ट्रक में यह शराब छिपाई गई थी. ट्रक में टिशू पेपर भरा हुआ था जबकि पेपर के नीचे शराब की पेटियां छिपाकर रखी गई थीं. एसओजी और रामपुर कारखाना पुलिस ने इसे बरामद किया है. दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें ट्रक मालिक भी शामिल है. पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.
बता दें कि बिहार में शराबबंदी है. लेकिन फिर भी शराब की तस्करी चल रही है. अक्सर ऐसे मामले सामने आते रहते हैं. अभी हाल ही में उत्पाद विभाग ने पटना में अब तक की सबसे बड़ी शराब की खेप पकड़ी थी. उत्पाद विभाग ने शराब की पांच हजार पेटियां बरामद की थीं. इसकी कीमत 5 करोड़ रुपये बताई गई थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story