भारत

जब बाराती नाचने के बाद पहुंचे थाने

jantaserishta.com
19 May 2022 2:59 PM IST
जब बाराती नाचने के बाद पहुंचे थाने
x

इंदौर: उज्जैन से आई बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा. मामला इंदौर का है. दरअसल, उज्जैन से आई बारात में नाचते-गाते हुए बाराती दुल्हन के घर पर पहुंचे, लेकिन ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने गई दुल्हन अचानक लापता हो गई. परिजनों ने दुल्हन की गुमशुदगी दर्ज कराई है. जानकारी यह भी है कि दुल्हन किसी युवक के साथ भाग गई.

इन्दौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के जेल रोड पर एक बारात उज्जैन से पहुंची थी. इस दौरान बारात दरवाजे पर खड़ी थी लेकिन दुल्हन शादी के मंडप में आने से पहले ही लापता हो गई. फिल्मों में तो अक्सर दुल्हन को मंडप से भागते हुए देखा होगा लेकिन यहां ब्यूटी पार्लर जाने को बोल कर गई दुल्हन लौटी ही नहीं.
काफी देर तक परिजनों ने दूल्हे पक्ष से दुल्हन के लापता होने की जानकारी छिपा कर रखी थी . दुल्हन के गुमशुदा होने के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत थाने पर दर्ज कराई है. वहीं दूल्हे के परिजन भी थाने पर पहुंचे थे, जहां हाथ में कटार और सिर पर पगड़ी सूट बूट पहने दूल्हा अपनी दुल्हन के लापता होने की शिकायत कर रहा था.
दुल्हन के साथ फेरे लेने जा रहा दूल्हा देर रात थाने की दहलीज पर खड़ा रहा. दूल्हे के परिवार पक्ष के लोगों ने थाने पर एक आवेदन दिया है, ताकि इस घटना में आगे उन्हें किसी भी तरह की परेशानी ना हो. पुलिस को जानकारी दी गई है. वहीं दुल्हन की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना अन्नपूर्णा में परिजनों ने दर्ज कराई गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story