भारत

जब अचानक ट्रैफिक रुक गया, दिखा ऐसा नजारा

jantaserishta.com
9 Nov 2022 2:56 PM IST
जब अचानक ट्रैफिक रुक गया, दिखा ऐसा नजारा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

ट्रैफिक जाम लग गया.
प्रकासम: आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले से एक वीडियो वायरल हुआ है जहां दोर्नाला-मरकापुरम मेन रोड पर फन फैलाए जहरीला कोबरा बैठा दिखा. जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो पेड्डाराविड़ू मंडल का है. कोबरा आधे घंटे तक यहां बीच सड़क पर बैठा रहा, जिस कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई और वहां ट्रैफिक जाम लग गया.
लोग इंतजार करते रहे कि कब कोबरा वहां से जाए, तो वे भी अपने गंतव्य की ओर बढ़ सकें. इस दौरान कोबरा के पास जाने की किसी की भी हिम्मत नहीं हुई. कोबरा को देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी. लोग उसका वीडियो बनाने लगे. फिर आधे घंटे बाद कोबरा वहां से रेंगते हुए चला गया. तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली और अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़े. कोबरा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
बता दें, यह इलाका श्रीशैलम के पास का है. यहां के जंगल सांपों से भरे हुए हैं. आए दिन सड़क किनारे वाहन चालक सापों को आते-जाते देखकर डरते हैं. हालांकि, यह पहली बार है जब कोई सांप सड़क पर आकर बैठ गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story