भारत

जब अचानक सड़क पर आ गया बाघ, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
31 Oct 2022 11:47 AM IST
जब अचानक सड़क पर आ गया बाघ, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
चंद्रपुर: महाराष्ट्र के चंद्रपुर में सड़क पर बाघ की चहलकदमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक दोपहिया वाहन सवार युवक सड़क मार्ग से जा रहा था तभी उसके सामने मस्ती में चलता हुआ बाघ आ जाता है. बाइक सवार को पहले तो लगता है कि बाघ झाड़ियों में चला जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बाघ सीधे वाहन सवार की ओर चल पड़ता है.
देखते ही देखते दोनों के बीच का फासला काफी कम रह गया. बाघ के कदम लगातार उसकी ओर बढ़ रहे थे. ये देखकर दोपहिया वाहन सवार की सिट्टी पिट्टी गुम हो गई. वो अपनी गाड़ी मोड़कर भागा. काफी देर तक बाघ सड़क पर चहलकदमी करता है. इसके बाद सड़क किनारे शौच करता है और जंगल में चला जाता है.
ये पूरा नजारा कार में सवार किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. गौरतलब है कि ये इलाका ताडोबा टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story