भारत

जब अचानक हत्या के राज से उठा पर्दा, महिला गई जेल

jantaserishta.com
21 Nov 2022 4:53 PM IST
जब अचानक हत्या के राज से उठा पर्दा, महिला गई जेल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाते देखा।
भरतपुर: राजस्थान के भरतपुर में शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. इसके बाद शव को पास की नहर में फेंक दिया. मृतक के पिता ने पुत्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई थी. कई महीने तक गायब हुए व्यक्ति का पुलिस को सुराग नहीं मिला.
मगर, इस कहानी में नया मोड़ उस समय आया, जब मृतक के पिता ने बहू को उसके प्रेमी के साथ रात में अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ लिया. तुरंत ही उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी. सख्ती से पूछताछ के दौरान महिला और उसके प्रेमी ने गुनाह कबूल कर लिया.
मामला चिकसाना थाना इलाके के गांव नौह का है. यहां के रहने वाले 37 साल के पवन शर्मा की शादी 3 जून 2015 को उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली 23 साल की रीमा के साथ हुई थी. शादी के इनके दो बेटे हुए. मगर, इस बीच रीमा को अपने 27 साल के पड़ोसी भागेंद्र उर्फ भोला से प्यार हो गया.
महिला और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंध बनते रहे. रोजाना की तरह जब महिला अपने घर में 29 मई 2022 की रात को भागेंद्र के साथ अवैध संबंध बना रही थी, तब पवन जाग गया. उसने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद रीमा ने भागेंद्र के साथ मिलकर पवन की हत्या कर दी. उसी रात को दोनों ने मिलकर शव को पास की नहर में फेंक दिया.
पवन के गायब होने के बाद पिता हरिप्रसाद शर्मा ने 4 जून 2022 को चिकसाना थाने में पुत्र के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस के साथ परिजन भी लापता हुए पवन की तलाश कर रहे थे. मगर, कुछ हासिल नहीं हो सका था. पति की हत्या करने के बाद रीमा भी घर में आराम से रह रही थी. उस पर किसी का कोई शक नहीं गया.
वह रोजाना अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाती रही. मगर, बीते 16 अक्टूबर 2022 की रात हरिप्रसाद शर्मा ने बहू को उसके प्रेमी भागेंद्र के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद उन्हें शक हुआ और उन्होंने तुरंत चिकसाना थाना पुलिस में इसकी सूचना दी. शक के आधार पर रीमा, उसके प्रेमी भागेंद्र के खिलाफ पवन की हत्या करने की शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने रीमा और भागेंद्र को दस्तयाब कर लिया और पूछताछ शुरू की गई. पुलिस की पूछताछ में रीमा ने कबूल किया कि मैंने प्रेमी भागेन्द्र के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया था. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.
शव की बरामदगी के लिए पुलिस दोनों आरोपियों को मौके पर लेकर गई. नहर में गोताखोरों की मदद से शव को तलाशने की कोशिश की गई. पुलिस को मृतक पवन का पैंट,आधार कार्ड और कुछ हड्डियां मिली हैं.
पिता हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि उनका बेटा 29 मई 2022 से लापता हो गया था. इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई. कई महीने तक बेटे को तलाशा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया. अब पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है इन दोनों ने मिलकर मेरे बेटे की हत्या की थी.
इस मामले पर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 4 जून 2022 को नौह गांव निवासी हरिप्रसाद शर्मा ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र 29 जून 2022 से लापता है. पुलिस भी तलाश कर रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था.
उसके बाद शिकायतकर्ता ने फिर हत्या की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि उन्होंने अपनी बहू और उसके प्रेमी को रात में घर में अवैध संबंध बनाते हुए पकड़ा है. इसलिए मुझे शक है कि इन दोनों ने मिलकर उनके बेटे की हत्या कर दी.
महिला उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया और पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने कबूल किया कि हमने मिलकर पवन की हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया था. नहर से मृतक की पैंट और शव के कुछ अवशेष प्राप्त किए हैं, जिनकी जांच कराई जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story