भारत

Shocking! भारत में अचानक होने लगी नोटों की बारिश, लगी लोगों की भीड़, VIDEO तो देखें

jantaserishta.com
24 Jan 2023 2:11 PM IST
Shocking! भारत में अचानक होने लगी नोटों की बारिश, लगी लोगों की भीड़, VIDEO तो देखें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है.
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक अजीबोगरीब वाकया देखने को मिला. यहां सिटी मार्केट के पास फ्लाईओवर पर चढ़कर एक शख्स हवा में 10 रुपये के नोट बरसाने लगा. उसके पास 10 रुपये के नोट के कई बंडल थे. एक एक करके वह बंडल खोलता गया और नोट बरसाता गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है.
ये शख्स कौन है इसका अभी पता नहीं लग पाया है. वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी. पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर वो कौन शख्स है जिसने ये हरकत की है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स फ्लाईओवर से नोट बरसा रहा है. वहीं नीचे खड़ी भीड़ उन नोटों को उठा रही है. जब शख्स ने नोट बरसाना शुरू किया तो वहां कई लोग एकत्रित हो गए. सभी लोग नोट उठाने में लग गए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story