भारत
जब सैनिकों ने जलती कार से 6 लोगों को बचाया, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
10 Oct 2022 2:41 AM GMT

x
DEMO PIC
एक कार में अचानक आग लग गई।
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के धेमाजी जिले में रायंग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार में अचानक आग लग गई। सेना के जवानों ने जलती कार से छह लोगों को बचा लिया। रक्षा सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि रेड शील्ड डिवीजन की टीम ने आग पर काबू पाने के अलावा पांच यात्रियों और चालक को समय पर सुरक्षित निकाल लिया।
उन्होंने कहा, कार में सवार लोग सदमे में थे। उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और यातायात बहाल कर दिया गया।
Next Story