भारत

जब नई संसद में करानी पड़ी स्लिप से वोटिंग, ये है वजह

jantaserishta.com
20 Sept 2023 10:50 PM IST
जब नई संसद में करानी पड़ी स्लिप से वोटिंग, ये है वजह
x
दिल्ली: लोकसभा ने बुधवार को दिन भर चली चर्चा के बाद महिला आरक्षण से जुड़े संविधान ( 128 वां संशोधन) विधेयक - 2023 को भारी बहुमत से पारित कर दिया है। लोकसभा और देश की विधान सभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले विधेयक 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम -2023 ( 128 वां संविधान संशोधन ) के पक्ष में लोकसभा के 454 सांसदों ने वोट दिया वहीं 2 सांसदों ने बिल के खिलाफ अपना वोट दिया।
बताया जा रहा है कि ओवैसी की पार्टी के दो सांसदों ने बिल के खिलाफ वोट दिया, हालांकि तकनीकी सुविधाओं और उन्नत प्रौद्योगिकी क्षमता से लैस देश की नई संसद में इस ऐतिहासिक बिल पर स्लिप के जरिए ही वोटिंग करवानी पड़ी, जिसमें काफी समय लगा।
लोकसभा सचिवालय सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को लोकसभा में मत विभाजन के दौरान भौतिक पर्चियों का उपयोग इसलिए करना पड़ा, क्योंकि कुछ राजनीतिक दलों ने नई संसद के लिए डिवीजन नंबर्स के संबंध में अपनी तरफ से अभी तक जानकारी नहीं दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story