भारत

जब जमीन से निकले चांदी के सिक्के, बुलडोजर एक्शन के बाद हड़कंप

jantaserishta.com
10 Oct 2022 5:28 PM IST
जब जमीन से निकले चांदी के सिक्के, बुलडोजर एक्शन के बाद हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC 

लोगों में लूटने तक की होड़ लग गई।
बदायूं: यूपी के कई जिलों में चार-पांच दिनों से हो रही बारिश से हादसों की आशंका बढ़ी तो पालिका हरकत में आई। नगर पालिका ने ऐसे घरों को चिह्नित किया जो पूरी तरह से जर्जर थे। उनके गिराने के लिए जेसीबी पहुंची। मकान के गिरते ही कुछ ऐसी चीज निकलनी शुरू हुई जो कौतूहल का विषय बन गई। लोगों में लूटने तक की होड़ लग गई।
मामला बदायूं जिले के बिल्सी नगर के बालाजी तिराहा का है। बारिश के चलते कहीं कोई हादसा न हो जाए, इसको लेकर पालिका सतर्क हो गई। पालिका ने जेसीबी के जरिए जर्जर मकानों को चिह्नित करके उन्हें तोड़ने के लिए पहुंच रही। सोमवार को पालिका की जेसीबी तहसील प्रशासन के साथ मय पुलिस फोर्स के साथ एक जर्जर मकान को तोड़ने पहुंचे थे। बारिश के चलते मकान के गिरने की आशंका थी।
मकान की वजह से कहीं दुर्घटना न हो जाए इसलिए पालिका ने जर्जर मकान को गिरवा दिया। जैसे ही मकान जर्जर मकान गिरा तो उसमें से सिक्के निकलने शुरू हो गए। पहले तो एक-दो आगे बढ़े और सिक्कों को हाथ में उठाया। मलबे में गंदे हो चुके इन सिक्कों को जब साफ किया गया तो वह चांदी के निकले। बस फिर क्या था कि इतना सुनते ही अन्य लोग भी सिक्कों को लूटने के लिए दौड़ पड़े। चांदी के सिक्कों को लूटने वालों की होड़ लग गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story