भारत

राहुल गांधी जब जीतते हैं तो सब ठीक, हारने पर मनगढ़ंत कहानियां बनाते हैं: अरविंद शर्मा

jantaserishta.com
9 Jun 2025 11:39 AM IST
राहुल गांधी जब जीतते हैं तो सब ठीक, हारने पर मनगढ़ंत कहानियां बनाते हैं: अरविंद शर्मा
x
करनाल: हरियाणा सरकार में मंत्री अरविंद शर्मा ने राहुल गांधी के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मैच फिक्सिंग के आरोपों को मनगढ़ंत कहानियां करार दिया है।
करनाल में सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जब जीतते हैं तो सब कुछ ठीक होता है, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, उनकी नीतियां, ईवीएम भी ठीक रहती है। लेकिन, जैसे ही किसी चुनाव में हार का सामना करना पड़ता है तो उनके लिए चुनाव आयोग विलेन और ईवीएम खराब हो जाता है।
उन्होंने कहा, "विपक्ष का काम बस बेवजह आरोप लगाना है। 2024 के लोकसभा चुनाव हुए, हरियाणा में भाजपा ने पांच सीटें जीती और पांच सीट कांग्रेस के खाते में गई। राहुल गांधी के लिए उस समय ईवीएम, पूरा सिस्टम सब ठीक था। लेकिन जब हारते हैं तो मनगढ़ंत कहानियां गढ़ना शुरू कर देते हैं। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास के नारे पर चलते हुए अपने काम के बल पर आगे बढ़ती है। अगर आज भाजपा ने पीएम मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई है, तो यह विकास और आम लोगों के लिए किए गए समर्पित काम की वजह से है, चाहे वह किसान हों, दलित हों, पिछड़े वर्ग हों, ओबीसी हों या समाज का कोई भी वर्ग हो।"
एक सवाल के जवाब में हरियाणा सरकार में मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि वे अभी तक अपने सीएलपी (कांग्रेस विधायक दल) नेता पर भी फैसला नहीं कर पाए हैं। सीएलपी नेता के पास संवैधानिक वैधता होती है। कई सरकारी समितियों में, सीएलपी नेता की उपस्थिति आवश्यक है, और वे अभी तक यह तय नहीं कर पाए हैं। ऐसा लगता है कि वे कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हरियाणा में उनके स्थानीय नेताओं की विचारधारा कभी एक मंच पर आ सकती है। राहुल गांधी भले ही प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि वह ऐसा करने में सफल हो सकते हैं।
ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मैच फिक्सिंग का आरोप लगाकर दावा किया है कि भाजपा बिहार के विधानसभा चुनाव में भी इसे रिपीट कर सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story