जब राहुल गांधी ने कहा मैं साफ सुथरा आदमी हूं मुझे ये छू नहीं सकते, हां मुझे गोली मार सकते हैं, देखें VIDEO

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि कृषि क्षेत्र पर तीन-चार पूंजीपतियों का एकाधिकार हो जाएगा जिसकी कीमत मध्यम वर्ग और युवाओं को चुकानी होगी। मैं युवाओं से कहना चाहता हूं कि आपकी आजादी छीनी जा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मुट्ठीभर लोगों का देश की अर्थव्यवस्था पर कब्जा हो रहा है। ये सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोस्त हैं। वायनाड से सांसद ने कहा कि नए कृषि कानूनों को इस तरह से बनाया गया है कि ये देश के कृषि क्षेत्र को बर्बाद कर देंगे। उन्होंने युवाओं से किसानों का समर्थन करने की अपील की।
#WATCH Delhi: Congress' Rahul Gandhi reacts on BJP chief JP Nadda's tweets on him, says, "...Farmers know the reality. All farmers know what Rahul Gandhi does. Nadda ji was not at Bhatta Parsaul. I have a clean character, I'm not scared, they can't touch me. They can shoot me." pic.twitter.com/JNXQHviMkG
— ANI (@ANI) January 19, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





