भारत
जब राहुल गांधी ने कहा- 'जो राहुल गांधी आपके दिमाग में है मैंने मार दिया उसको'
jantaserishta.com
8 Jan 2023 4:53 PM IST

x
कुरुक्षेत्र (आईएएनएस)| कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 118वें दिन अपनी दसवीं प्रेसवार्ता कर हरियाणा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि 'जो राहुल गांधी आपके दिमाग में है मैंने मार दिया उसको'। इस यात्रा में सर्द मौसम के बावजूद उनके टी-शर्ट पहनने को लेकर राहुल ने कहा कि मुझे ये फर्क नहीं पड़ता कि कोई मेरे बारे में क्या सोचता है। मैं तपस्वी था अब भी हूं। चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक, उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है और वह अपना काम कर रहे हैं। ये देश तपस्वियों का हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा सर्दी के समय टी-शर्ट पहनने को लेकर उन्हें अपनी मां सोनिया गांधी से डांट पड़ी।
उन्होंने कहा कि हाथ का निशान जो कांग्रेस पार्टी का सिंबल है, यह अभय मुद्रा है। गौतम बुद्ध, भगवान महावीर और गुरुनानक भी इस मुद्रा में देखे जाते हैं। ये शिव की पहचान है जोकि एक तपस्वी समझ सकता है।
राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा से इसे जोड़ते हुए कहा कि आपको कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तपस्या दिख रही है। हिन्दुस्तान का एक मजदूर या किसान नहीं जो मुझसे ज्यादा चला है पर चर्चा केवल मेरी हो रही है।
राहुल ने कहा वह अपना काम कर रहे हैं, जैसा कि गीता में है और उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा उनकी पूजा करा रही है, जबकि कांग्रेस तपस्वी की पार्टी है।
राहुल ने कहा, "जब अर्जुन ने मछली की आंख पर निशाना साधा तो उन्होंने यह नहीं बताया कि वह आगे क्या करेंगे, गीता में भी कहा गया है कि अपना काम करो लेकिन पार्टी के कार्यक्रम हैं जो भारत जोड़ो यात्रा समाप्त होने के बाद भी जारी रहेंगे। और इस यात्रा के नतीजे उसके बाद ही सामने आएंगे।"
उन्होंने कहा कि यात्रा का लक्ष्य बीजेपी के विभाजनकारी एजेंडे के खिलाफ है और यह राजनीतिक यात्रा नहीं है बल्कि लोगों को जोड़ने के लिए है। ये विचारधारा की यात्रा है।
बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, "बीजेपी जबरदस्ती लोगों पर अपनी पूजा थोप रही है, इसलिए प्रधानमंत्री किसी से बातचीत करने नहीं आते हैं।"
भारत जोड़ो यात्रा अपने अंतिम चरण में है और जनवरी में श्रीनगर में समाप्त होगी। यात्रा पंजाब, फिर हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगी।
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





