भारत

जब प्रियंका गांधी बोलीं- मैं अपने भाई के लिए जान दे दूंगी और मेरा भाई भी मेरे लिए अपनी जान दे देगा, देखें वीडियो

jantaserishta.com
13 Feb 2022 2:34 PM IST
जब प्रियंका गांधी बोलीं- मैं अपने भाई के लिए जान दे दूंगी और मेरा भाई भी मेरे लिए अपनी जान दे देगा, देखें वीडियो
x

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी दम खम से जुटी हैं। नेतागण एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के एक बयान पर रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने पलटवार किया है। प्रियंका ने कहा कि मैं अपने भाई के लिए जान दे सकती हूं। मेरा भाई भी मेरे लिए जान दे सकता है तो विवाद कौन सा?

पंजाब के कोटकपुरा में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं प्रियंका गांधी ने कहा- 'योगी जी के मन में विवाद है लगता है। बीजेपी में जो विवाद है उसकी वजह से कह रहे हैं। जो उनके बीच, मोदी जी और अमित शाह के बीच विवाद चल रहा है।' पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में प्रियंका ने ये बातें कहीं।
दरअसल, उत्तराखंड की टिहरी में गत शनिवार को नसभा के दौरान सीएम योगी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कांग्रेस तो पूरे देश के अंदर डूब रही है। थोड़ा जहां वजूद था भी, वहां पर डुबोने के लिए दोनों भाई बहन पर्याप्त हैं, किसी तीसरे की आवश्यकता नही पड़ेगी। उन्होंने जनता से कहा कि इसलिए क्यों उस डूबते हुए जहाज में बैठेंगे। डूबते हुए जहाज में नहीं बैठना चाहिए। उसको उसके हाल में छोड़ देना चाहिए। सीएम योगी आदित्यनाथ यही नहीं रुके। उन्होंने इसको लेकर एक ट्वीट भी कर दिया। जिसमें उन्होंने लिखा- भाई बहन के आपसी विवाद और वर्चस्व के कारण कांग्रेस डूब जाएगी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story