भारत

जब प्रियंका गांधी ने PM मोदी से पूछा 'कैसे हैं आप' , खड़गे की टिप्पणी पर प्रधानमंत्री मुस्कुराते नजर आए

jantaserishta.com
12 Aug 2026 3:16 PM IST
जब प्रियंका गांधी ने PM मोदी से पूछा कैसे हैं आप , खड़गे की टिप्पणी पर प्रधानमंत्री मुस्कुराते नजर आए
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: एनसीपी एसपी नेता सुप्रिया सुले की बेटी की शादी के रिसेस्पशन में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं. नई दिल्ली में हुए इस भव्य स्वागत समारोह में पक्ष और विपक्ष के नेता मौजूद रहे. इस वेडिंग रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और गांधी परिवार के सदस्य एक साथ नज़र आए. इस दौरान राजनीतिक प्रतिद्वंदिता कुछ समय के लिए पीछे छूट गई. यह नज़ारा काफ़ी दुर्लभ था और अब इन नेताओं की हंसी-मज़ाक वाली बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
नेताओं के बीच यह अनौपचारिक बातचीत तब शुरू हुई स्वागत समारोह के दौरान पीएम मोदी और प्रियंका गांधी वाड्रा आमने सामने आ गए. बगल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे. इस दौरान पीएम मोदी ने प्रियंका गांधी वाड्रा से पूछा कि वह कैसी हैं.
क्लिप में पीएम मोदी को यह पूछते हुए सुना जा सकता है, "प्रियंका जी कैसी हैं आप?". इस दौरान प्रियंका गांधी का जवाब आता है, "मैं ठीक हूं सर! आप कैसे हैं?" हालांकि प्रियंका वीडियो में दिखाई नहीं देती है. इसके बाद इन नेताओं के बीच कहकहे लगने लगे. हालांकि खड़गे ने अपनी बात समझाया नहीं. इसी दौरान पीएम मोदी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन करते हुए दिखे. फिर पीएम मोदी आगे बढ़ गए.
इस दौरान राहुल गांधी भी वहां मौजूद थे. दोनों नेताओं के बीच बातचीत सुनकर राहुल को भी मुस्कुराते देखा गया. सोशल मीडिया पर इस वीडियो सामने आने के बाद से ही यूज़र्स खड़गे की टिप्पणी का मतलब समझने की कोशिश कर रहे हैं. कई लोगों का मानना ​​है कि खड़गे शायद पीएम मोदी के उस हालिया ट्रेंड की ओर इशारा कर रहे हैं, जिसमें वे दिल्ली में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बाद 'जेन ज़ी' तक पहुंचने के लिए सेल्फी-स्टाइल वाले इंस्टाग्राम वीडियो का इस्तेमाल कर रहे हैं.
परीक्षा के पेपर लीक होने के खिलाफ़ लगातार चले विरोध-प्रदर्शनों के कारण ही पिछले महीने धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था. यह हल्की-फुल्की बातचीत तब हुई जब अलग-अलग पार्टियों के नेता नई दिल्ली में शरद पवार के 6, जनपथ स्थित घर पर सुप्रिया सुले की बेटी रेवती के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए.
वेडिंग रिसेप्शन में पीएम मोदी और शरद पवार के बीच गंभीर बातचीत की एक और तस्वीर ने भी लोगों का ध्यान खींचा. यह तस्वीर ऐसे समय में सामने आई है जब NCP(SP) के BJP के करीब आने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि सुले पहले ही साफ़ कर चुकी हैं कि पीएम मोदी के साथ पार्टी की हालिया बातचीत पूरी तरह से महाराष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story