भारत

जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ख़रीदा पॉपकोर्न, लोगों को खिलाया, इतने रुपये दिए टिप

jantaserishta.com
19 Sept 2021 8:38 AM IST
जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ख़रीदा पॉपकोर्न, लोगों को खिलाया, इतने रुपये दिए टिप
x

शिमला. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दौरे के तीसरे दिन शाम को रिज मैदान पहुंचे. इस दौरान राष्ट्रपति की पत्नी और बेटी भी साथ थी. रिज मैदान पर राष्ट्रपति जनता से मिले.

राष्ट्रपति ने जनता से पूछा कि मेरे यहां रिज पर आने के कारण आपको कितनी असुविधा हुई. इस पर जनता ने कहा कि कोई असुविधा नहीं हुई, पुलिस ने अच्छा अरेजेंमेट किया है.
किसी ने कहा कि यहां आने के लिए धन्यावाद तो किसी ने कहा कि आप यहीं रूक जाओ. राष्ट्रपति इस पर मुस्कुराए और कहा कि यू आर दि बेस्ट.
इसके बाद राष्ट्रपति रिज मैदान पर स्थित एचपीएमसी के जूस बार गए. यहां से 600 रुपये के पॉपकोर्न खरीदे. 600 रुपये में 15 पैकेट आए और वहां मौजूद सभी लोगों को पॉप कॉर्न खिलाए.
जूस बार में काम करने वाले मंडी के रहने वाले मेहर सिंह ने बताया कि हमने पहले पैसे लेने से इनकार किया, लेकिन राष्ट्रपति ने पूरे 600 रुपये दिए और 100 की टिप भी दी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story