भारत
बड़ा सवाल उठाया: 'पुलिस जब फर्जी मुठभेड़ कर सकती है तो...' , पूर्व डीजीपी का बयान चर्चा में
jantaserishta.com
31 March 2024 3:23 PM IST

x
फाइल फोटो
प्रदेश में सजायाफ्ता और विचाराधीन मामलों को मिलाकर इस समय 250 पुलिसकर्मी जेल में हैं।
लखनऊ: जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में उठ रहे सवालों के बीच यूपी के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह का बयान सामने आया है। प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने कहा कि सभी तरह का संदेह दूर करने के लिए बांदा जेल में बंद रहे माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के प्रकरण की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह जालौन के कोंच नगर में एक निजी कार्य में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने ये बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी राज्य की अभिरक्षा में था और उसने कोर्ट में यह आरोप लगाया था कि उसे धीमा जहर दिया जा रहा है और उसकी हत्या की जा सकती है, इसलिए इस मामले से संदेह को दूर किया जाना चाहिए। जितनी जल्दी हो सके, उतनी जल्दी यह प्रकरण सीबीआई को सौंप देना चाहिए। एक सवाल के जवाब में पूर्व डीजीपी ने कहा कि होने को कुछ भी हो सकता है। पुलिस जब फर्जी मुठभेड़ कर सकती है तो कुछ कर सकती है, मर्डर कर सकती है तो कुछ भी कर सकती है। प्रदेश में सजायाफ्ता और विचाराधीन मामलों को मिलाकर इस समय 250 पुलिसकर्मी जेल में हैं। जब मुख्तार ने आरोप लगाया और घटना हो गई तो पर्याप्त संदेह पैदा होता है। राज्य सरकार का स्पष्ट स्टैंड है कि हम कानून के शासन में विश्वास करते हैं। ऐसे में इस संदेह की हवा को साफ करना बेहद जरूरी है।
Tagsपूर्व डीजीपीमुख्तार अंसारीयूपी पूर्व डीजीपीसुलखान सिंहFormer DGPMukhtar AnsariFormer UP DGPSulkhan Singh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





